PREDATOR 2010 FULL MOVIE  EXPLANATION IN HINDI

PREDATOR 2010 FULL MOVIE  EXPLANATION IN HINDI
PREDATOR 2010 FULL MOVIE  EXPLANATION IN HINDI

PREDATOR 2010 FULL MOVIE  EXPLANATION IN HINDI

मूवी की शुरुआत में हमें एक आदमी आसमान से नीचे गिरते हुए दिखाया जाता है, लेकिन जमीन में टकराने से पहले वह जाग जाता है और  समय पर पैराशूट खोलकर पेड़ों से टकराते हुए वह नीचे गिर जाता है। अब कुछ समय बाद जब उसे होश आता है तो वह देखता है कि उसके आसपास घना जंगल है। वह देखकर बहुत हैरान होता है, लेकिन अच्छी बात यह थी कि उसके पास हथियार थे। दरअसल, इस शख्स का नाम रॉयज़ था। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, एक शख्स पेड़ों से टकराते हुए नीचे गिरता है और उठते ही रॉयज़ पर गन तान देता है। तभी रॉयज़ उसे गन नीचे करने के लिए कहता है। इस बीच एक और तीसरा आदमी उनके बीच आकर गिरता है और नीचे गिरते ही उसकी मौत हो जाती है। शायद लैंड होने से पहले वह अपना पैराशूट नहीं खोल पाया था। तभी अचानक से उनके ऊपर कोई शख्स गोलियां चलाने लगता है। तभी रॉयज़ अपने आप को संभालते हुए उस शख्स को ढूंढ निकालता है और उस पर गन पॉइंट करके कहता है कि गोली चलाना बंद करो, हम तुम्हारे दुश्मन नहीं हैं। दरअसल यह निकोलस है और यह एक रशियन कमांडर है। रॉयज़ पूछता है कि तुम यहां कैसे पहुंचे?

निकोलस बताता है कि मैं जंग लड़ रहा था और तभी वहां पर एक तेज रोशनी हुई और जब मेरी आंख खुली तो मैं नीचे गिर रहा था। तभी रॉयज़ देखता है कि एक स्नाइपर लड़की उन पर गन पॉइंट कर खड़ी है। दरअसल यह लड़की एक इजरायल शूटर है और इसे भी प्लेन से इसी जंगल में फेंका गया है और इस लड़की का नाम इजाबेल है। इजाबेल बताती है कि मैंने कुछ और पैराशूट को नीचे गिरते हुए देखा है, जिसके बाद ये चारों उसी तरफ जाने लगते हैं। तभी यहां एक और शख्स की एंट्री होती है जिसका नाम हैनजो है और वह अपने जूते उतारकर नंगे पांव जाने लगता है। अब थोड़ा और आगे जाने पर इन्हें दो लोग मिलते हैं जो जानवरों की तरह आपस में लड़ रहे थे। इन दोनों का नाम मोहब्बत और स्टैन है जो इन्हें देखते ही लड़ना बंद कर देते हैं और चुपचाप इनके साथ आगे चलने लगते हैं। तभी आगे चलने पर हमें एक और शख्स दिखता है जो पेड़ से उल्टा लटका हुआ था। तभी रायल गोली चलाकर उसे नीचे उतारता है और पूछता है कि अब तुम कौन हो?

वह बताता है कि मेरा नाम डेविड है और मैं एक डॉक्टर हूं। दरअसल मैं अपने क्लीनिक जा रहा था लेकिन पता नहीं कैसे मैं यहां आ गया। अब ये सभी लोग साथ में आगे बढ़ते हैं। तभी रायल कहता है कि अगर हमें इस जंगल से निकलना है तो किसी ऊंची जगह पर जाना होगा। जिसके बाद ये आठ लोग किसी सुरक्षित जगह की तलाश में आगे बढ़ते हैं। कई घंटों तक चलने के बाद ये लोग एक ऊंची चट्टान पर पहुंच जाते हैं। तभी एलीजाबेथ वहां पर रुककर कुछ देर आराम करने के लिए कहती है। अब डायरेक्शन का पता लगाने के लिए वह एक पत्ते का कंपास बनाती है, लेकिन वह बिना रूके गोल गोल घूमने लगता है। तभी रायस कहता है कि यहां कुछ और भी गड़बड़ है क्योंकि जब से हम लोग यहां आए तब से सूरज वहीं का वहीं है। मुझे लगता है कि हम किसी बड़ी मुसीबत में फंस चुके हैं और जिसने भी हमें यहां भेजा है, उसने हमें सोच समझकर चुना है, क्योंकि हम इस दुनिया के सबसे खतरनाक फाइटर हैं। सिवाय उस डॉक्टर के। अब आराम करने के बाद एक बार फिर से सभी लोग जंगल की तरफ जाने लगते हैं। तभी इन्हें कपड़े से ढका हुआ एक पिंजरा नजर आता है, जिसे सभी लोग बड़ी ही सावधानी के साथ खोलते हैं। लेकिन यह अंदर से खाली था। तभी उनकी नजर पेड़ों पर जाती है और वह सब देखते हैं कि यहां ऐसे बहुत सारे पिंजरे लटके हुए हैं। शायद इनके अंदर किसी तरह के जानवरों को भरकर आसमान से फेंका गया है। लेकिन इन्हें ऊपर से फेंकने वाला कौन है, यह कोई नहीं जानता। इसी बात का पता लगाने के लिए सब लोग आगे बढ़ते हैं। तभी उनमें से एक आदमी ठोकर खाकर जमीन पर गिर जाता है। दरअसल, वह एक बेहद खतरनाक ट्रैक था। फिर उनके ऊपर एक के बाद एक अचानक से हमले शुरू हो जाते हैं। अब सभी लोग खुद को उन नुकीली लकड़ियों से बचाने की कोशिश करते हैं। लेकिन भागते वक्त इजाबेल उस ट्रैक में फंसकर एक गड्ढे में गिर जाती है, जिसके अंदर बहुत ही नुकीली लकड़ियां लगी थी। लेकिन रायस वहां आकर उसे बचा लेता है। लेकिन स्कोप से देखने पर इजाबेल को उसकी लोकेशन का पता चल जाता है, जिसने यह जाल बिछाया था। अब जब सभी लोग, अब जब सभी लोग उसके पास जाते हैं तो देखते हैं कि वह शख्स तो मरा पड़ा है। डॉक्टर एडविन जब उस बॉडी को देखते हैं तो वह बताते हैं कि यह बॉडी तो दो हफ्ते पुरानी है। तभी निकोलस को उसके पॉकेट से एक टैरी मिलती है, जिससे उन्हें पता चलता है कि वह एक यूएस सोल्जर था। रायस समझ जाता है कि इसने यह जाल किसी और के लिए बिछाया था, जो साइज में हमसे बहुत बड़ा है। लेकिन वह किसी तरह यहां से बच निकला और उसने इसे मार दिया। जब सब लोग वहां से जाने लगते हैं तभी मोमबासा को लगता है कि उन्हें कोई देख रहा है लेकिन दिखाई न देने की वजह से वह उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। चलते चलते सभी लोग जंगल की ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं, लेकिन यहां के नजारे उनके होश उड़ा देते हैं। क्योंकि जब वह आगे आसमान में देखते हैं तो उन्हें पता चलता है कि यहां पर कई ऐसे प्लैनेट हैं, जिन्हें उन्होंने

आज तक कभी नहीं देखा। यानी एक बात तो पक्की थी कि यह लोग अर्थ से बहुत दूर आ चुके हैं, जिसके बाद रॉयल यहां से निकलने के लिए दूसरा प्लैन बनाता है। सभी लोग एक बार फिर से जंगल की ओर निकलने लगते हैं। तभी उनके ऊपर से एक ड्रोन जाता है और अचानक कुछ जंगली जानवर उन पर हमला कर देते हैं। यह लोग भी पलट वार करते हुए उनमें से कई जानवरों को मार देते हैं। वहीं स्टैन बचकर वहां से भागने की कोशिश करता है क्योंकि उसके पास गन नहीं थी, लेकिन मोम्बासा उसकी जान बचा लेता है। वहीं ईसाबेल की गन में सिर्फ एक गोली ही बची थी, इसलिए वह खुद की जान लेने की कोशिश करती है। लेकिन तभी वह सारे जानवर वापिस चले जाते हैं क्योंकि वहां से एक सीटी की आवाज आई थी जिसे सुनकर वह सभी वापिस चले जाते हैं। अब राहुल को समझ आ जाता है कि इस जंगल में कोई है जो उनका शिकार। करना चाहता है इसलिए अपने कुत्तों को भेजा ताकि हम लोग के अलग होते ही शिकार कर सकें। तभी मोम्बासा नोटिस करता है कि उनके साथ का एक शख्स गायब है और तभी उन्हें एक आवाज सुनाई देती है। वह उन्हीं का आदमी था और वह मदद के लिए चिल्ला रहा था, मुझे बचाओ, मुझे बचाओ। पास जाकर देखने पर पता चलता है कि वह घायल है पर उसकी मदद करने के लिए आगे बढ़ती है। लेकिन राहुल उसे रोक लेता है क्योंकि उसे शक था कि शायद हमें फंसाने के लिए यह कोई ट्रैप है। तभी वह एक पत्थर उठाकर फेंकता है और उसे पता चलता है कि उसका शक सही था। अब सभी

लोग फैसला करते हैं कि उसे छोड़ कर आगे बढ़ना होगा, वरना उसे बचाने के चक्कर में हम सभी लोग मारे जाएंगे। लेकिन एलिजाबेथ उसे ऐसे दर्द में छोड़कर नहीं जाना चाहती थी, इसलिए वह उसे शूट कर देती है। लेकिन उसे शूट करने के बाद भी वह फिर से उठकर खड़ा हो जाता है और बचाओ बचाओ करने लगता है। तभी हम देखते हैं कि कोई छिपकर उन पर नजर रख रहा था, जो उसकी कही गई बातों को रिपीट कर रहा था। वहीं रॉयज़ को लगता है कि अगर हम भागे तो मारे जाएंगे। इसलिए बेहतर यही होगा कि हम उस शिकारी को ढूंढकर मार दें। जिसके बाद वह लोग कुत्ते के पैरों के निशान को फॉलो करते हुए आगे बढ़ते हैं। जिसके बाद ये लोग एक कैंप साइट पर पहुंच जाते हैं। यहां पहुंचकर ये लोग देखते हैं कि कुछ लाशें पेड़ से उलटी लटकी हुई थी जिसके शरीर से खाल तक खींच ली गई थी और हर तरफ हड्डियों के ढेर लगे थे। यानी कि इस प्लैनेट पर सिर्फ इंसानी नहीं जानवर और अन्य जीवों का भी शिकार किया जाता है, जिन्हें मारने के बाद पेड़ से उलटा लटका देते हैं। तभी ये लोग अपने सामने बहुत ही पड़े प्रीडेटर को देखते हैं जिसे बहुत ही बेरहमी से बांधा हुआ था। अब निकोलस जैसे ही चेक करने के लिए उसके पास जाता है, प्रीडेटर जाग जाता है और बुरी तरह चिल्लाने लगता है। जिसके बाद इजाबेल इन सभी को यहां से भागने के लिए कहती है। तभी मोम्बासा पर कोई हमला कर देता है और मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है। वहीं रॉयज़ को कुछ अजीब सी आकृति दिखाई देती है और वह उन पर गोलियां

चलाने लगता है और साथ ही अपने साथियों को यहां से भागने के लिए कहता है। जिसके बाद सभी लोग अपनी जान बचाकर यहां से भागने लगते हैं क्योंकि उनके पास बहुत ही एडवांस हथियार थे और उनका सामना करना इनके बस में नहीं था। अब ये लोग पहाड़ी से लुढ़कते हुए एक झरने में जाकर गिरते हैं और तैरते हुए किसी सेफ जगह की तरफ बढ़ने लगते हैं। तभी एक ड्रोन उड़ता हुआ उनके ऊपर से गुजरता है और उनकी लोकेशन पता करके कैंप की तरफ वापिस लौट जाता है। यहां हमें पता चलता है कि इस जंगल में एक नहीं बल्कि तीन प्रीडेटर शिकारी हैं। वहीं ये लोग झरने के पास एक गुफा में छिप जाते हैं। हालांकि रॉयज़ अब उन एलियन के बारे में जान चुका था लेकिन वह सभी को उनका साथ देने के लिए कहता है जिसके बाद सभी लोग जंगल में जाकर छिप जाते हैं। जिसके बाद इजाबेल उन्हें स्कोप की मदद से देख लेती है। जिसके बाद यह लोग डॉक्टर एडवर्ड को चारा बनाकर उसके पास भेजते हैं और जैसे ही प्रीडेटर उसका पीछा करता है वे उसे शूट कर देती है। पास जाकर देखने पर पता चलता है कि यह पीटर नहीं था, बल्कि उनकी तरह ही आसमान से फेंका गया एक क्रिएचर था। वहीं  इजाबेल देखती है कि उसका निशाना चूक गया था। फिर गोली किसने चलाई?

अचानक रॉयज़ के पीछे एक हंटर आ जाता है, जिसने उस क्रिएचर को मारा था और उसने हू ब हू बिल्कुल उन्हीं प्रिडेटर की तरह मास्क पहना था। लेकिन जब वह अपना हेल्मेट निकालता है तो पता चलता है कि वह कोई एलियन नहीं है, बल्कि एक इंसान है। वह अपना नाम न्यूलैंड बताता है। वह बताता है कि मैं इन प्रिडेटर से कैसे बच निकला था। न्यूलैंड बताता है कि इन क्रिएटर की सूंघने और सुनने की शक्ति बहुत ज्यादा तेज है और अगर तुम्हें जिंदा रहना है तो चुपचाप मेरे पीछे चलो। फिर क्यों वह लोग उसके पीछे पीछे चलने लगते हैं जो उन्हें छिपने के लिए पुराने और खराब शिप के अंदर ले जाता है। न्यू लैंड बताता है कि मैं भी तुम्हारी तरह आर्मी में था, लेकिन पिछले आठ सालों से मैं इस ग्रह में फंसा हुआ हूं। मैं अपने बैच में बचने वाला अकेला इंसान था और शायद अब तक दो या तीन प्रेडेटर को मार चुका हूं। न्यू लैंड बताता है कि इन प्रीडेटर को शिकार करना पसंद है। इसलिए यह एलियन इंसानों और जानवरों को पकड़ने के लिए अलग अलग ग्रह में जाते हैं और उनको पकड़कर यहां छोड़ देते हैं। यहां दो तरह के प्रिडेटर हैं छोटे और बड़े। जो छोटे वाले प्रोटेक्टर हैं वह बड़े वालों का शिकार करते हैं। तभी रॉयज़ पूछता है कि हम उनके स्पेसशिप तक कैसे पहुंच सकते हैं। न्यूलैंड बोलता है कि वहां जाने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि उस स्पेसशिप को उड़ाना हमारे बस का नहीं है। जिसके बाद वह सोने चला जाता है। अब सबके सो जाने के बाद रायल्स एलीजाबेथ के पास जाता है और बोलता है कि हमें उस स्पेसशिप को ढूंढना होगा और उसकी मदद से हम अपने घर जा सकते हैं। लेकिन स्पेसशिप उड़ाने के लिए हमें उस गुलाम प्रेडेटर को आजाद करना होगा जिसके साथ हम सौदा करेंगे कि आजादी के बाद वह हमें अर्थ (EARTH) तक पहुंचा दे। अब ये लोग बात ही कर रहे थे कि तभी यह जगह जहरीले धुआं से भर जाती है। वे देखता है कि न्यू लैंड यहां से गायब है। दरअसल यह धुआं उसी ने छोड़ा था ताकि लोग बेहोश हो जाए और वह इनका खाने का सामान लूट ले। अब जब काफी कोशिश के बाद दरवाजा नहीं खुलता तो रॉयज़ गन से फायर करता है। गोली चलने की आवाज से प्रिडेटर को उनकी लोकेशन का पता चल जाता है और वह उस शिप में आकर न्यूलैंड को मार देता है। वहीं रॉयज़ और उसके साथी यहां से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं लेकिन तभी डॉक्टर एडवर्ड उन लोगों से बिछड़ जाता है। इससे पहले प्रेडेटर उस डॉक्टर को मार देता, निकोलाई उन पर हमला कर देता है और डॉक्टर अपनी जान बचाकर यहां से भाग जाता है। लेकिन निकोलाई यहां पर हार जाता है और मरने से पहले ग्रेनेड फोड़कर खुद को प्रेडेटर के साथ उड़ा देता है। वहीं बाकी सभी लोग समय रहते शिप से बाहर आ जाते हैं। स्टैन को लगता है कि अब उनकी जान बच गई है। एक और प्रेडेटर अपने असली रूप में आता है, जो यहां पर पहले से ही मौजूद था। स्टैन उसको मारने की कोशिश करता है लेकिन यहां पर प्रेडेटर उसको धड़ से अलग कर देता है। वहीं बाकी लोग मौका पाते ही वहां से भाग जाते हैं। तभी हम एक और प्रिडेटर को देख पाते हैं जो उनके फुटप्रिंट से उनको फॉलो करता है। इसके बाद हैंजो उस प्रेडेटर से मुकाबला करने के लिए अपनी तलवार बाहर निकालता है और बाकी लोगों को यहां से जाने को कहता है। तभी हम देखते हैं वह प्रेडेटर और हैंजो के बीच खतरनाक फाइट होती है जो उस प्रेडेटर को मार देता है। लेकिन लास्ट में वह भी मर जाता है। वहीं हम रॉयज़ एलिजाबेथ और डॉक्टर एडवर्ड को देखते हैं जो अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं। तभी एडवर्ड का पैर एक ट्रैप में फंस जाता है और वह बुरी तरह से घायल हो जाता है। रॉयज़ एलिजाबेथ से कहता है कि हमें एडवर्ड को छोड़कर जाना होगा क्योंकि यह अब चल नहीं सकता। लेकिन एलिजाबेथ उसके साथ रहना चाहती थी, इसलिए वह जाने से मना कर देती है। इसलिए रॉयज़ उसे छोड़कर आगे चला जाता है और उस एलियन से मिलता है जिसे प्रिडेटर ने गुलाम बना रखा था। रॉयज़ कहता है कि मैं तुम्हें आजाद कर दूंगा, लेकिन इसके बदले तुम्हें मुझे अर्थ पर छोड़ना होगा। यहां एलियन इंसानों की भाषा समझ सकता था इसलिए वह रायल्स के साथ सौदा कर लेता है। तभी रॉयज़ उसके हाथ पैर खोल देता है जिसके बाद वह स्पेसशिप को ऑन करके उसमें रॉयज़ (EARTH) का लोकेशन सेट कर देता है। वहीं फिर उस डॉक्टर और एलिजाबेल को देखते हैं जिसे उस प्रेडेटर ने किडनैप कर लिया है। वह उनकी बलि देने के लिए उसी जंगल में जाता है जहां रॉयल था। लेकिन वह दोनों प्रेडेटर आपस में ही लड़ने लगते हैं, जिसका फायदा उठाकर रॉयज़ शिप की तरफ भागने लगता है। वहीं बड़ा वाला पीटर उस गुलाम ट्रेडर को मार देता है। यानी कि जिस प्रिडेटर के साथ रॉयज़ ने सौदा किया था, वह मारा जाता है और वह उसके स्पेसशिप को भी उड़ा देता है जिसके अंदर रॉयज़ था। वही हम इजाबेल और एडवर्ड को देखते हैं जो एक गड्ढे के अंदर फस चुके हैं। हालांकि अब एडवर्ड के अंदर से पैरालाइज का असर खत्म हो चुका था। तभी एडवर्ड अपना असली रूप दिखाना शुरू करता है और वह उस जहरीले चाकू से एलीजा बेल के अंदर एक कट लगा देता है, जिससे लिजाबेल की बॉडी भी पैरालाइज होने लगती है। हां, हमें पता चलता है कि एडवर्ड कोई डॉक्टर नहीं था, बल्कि वह तो एक हत्यारा है जो अर्थ पर रहकर लोगों को मारा करता था। इसलिए वह यहां पर आकर प्रेडेटर का साथ देना चाहता था। लेकिन इससे पहले कि वह लीजाबेल को मार पाता, रॉयज़ वहां आ जाता है क्योंकि वह स्पेसशिप में गया ही नहीं था। वह उन दोनों को वहां से बाहर निकालता है। हालांकि जहर के असर से लीजाबेल कुछ बोल नहीं पाती इसलिए एडवर्ड रॉयज़ से झूठ बोलकर उसे मारने की कोशिश करता है। लेकिन रॉयज़ उसे मार देता है जिसके। बाद एलियन को फंसाने के लिए एक जाल बिछाता है और जब वह प्रेडेटर एडवर्ड को ढूंढते हुए उसके पास आता है तो वह समझ जाता है कि यह एक जाल है। जिसके बाद रॉयज़ अपने शरीर पर मिट्टी का लेप लगाकर उस एलियन से मुकाबला करता है। वह मिट्टी का लेप इसलिए लगाता है ताकि वह एलियन अपने सेंसर से उसकी बॉडी हीट को महसूस न कर पाए। लेकिन वह एलियन अभी भी उसकी हार्टबीट सुन सकता था। इसलिए वह एलियन राइस पर हमला कर देता है और उसे मारने के लिए अपना हथियार निकालता है। तभी इजाबेल अपनी गन उठाती है और उसे शूट कर देती है। जिसके बाद रॉयज़ उस प्रेडेटर का सर धड़ से अलग कर देता है और इस तरह यह तीनों एलियन मारे जाते हैं। और अब जब सुबह होती है तो रॉयज़ और एलिजाबेथ आसमान की तरफ देखते हैं जहां आसमान में उन्हें कई सारे पैराशूट नजर आते हैं। यानी की मौत का खेल एक बार फिर शुरू हो चुका है। तभी रॉयल्स कहता है कि चलो अब घर जाने का रास्ता ढूंढते हैं और इसी के साथ यह मूवी यहीं पर खत्म होती है। तो दोस्तों यह थी प्रिडेटर सीरीज की तीसरी मूवी जो आई होप सभी को बहुत पसंद आई होगी। Thanku Reading for my story script

Directed by Nimród Antal
Written by
  • Alex Litvak
  • Michael Finch
Based on
Characters
by 
  • Jim Thomas
  • John Thomas
Produced by
  • Robert Rodriguez
  • John Davis
  • Elizabeth Avellán
Starring
  • Adrien Brody
  • Topher Grace
  • Alice Braga
  • Walton Goggins
  • Laurence Fishburne
Cinematography Gyula Pados
Edited by Dan Zimmerman
Music by John Debney
Production
companies
  • 20th Century Fox
  • Troublemaker Studios
  • Davis Entertainment
  • Dune Entertainment
  • Ingenious Media
Distributed by 20th Century Fox
Release dates
  • July 7, 2010 (International)
  • July 9, 2010 (United States)
Running time
107 minutes
Country United States
Language English
Budget $40 million
Box office $127.2 million

Disclaimer: GeneralKnowlage.Com The material and information contained on this website is for general information purposes only. If you have a complaint about something or find your content is being used incorrectly then kindly mail us: generalknowlage1233@gmail.com

Leave a Comment